राष्ट्रीय ब्राह्मण सनातन उत्थान महासंघ के राष्ट्रीय मीडिया सूचना प्रसारण मंत्री बने लोकेश कुमार शर्मा ।
बून्दी – राष्ट्रीय ब्राह्मण सनातन उत्थान महासंघ अखंड भारत मिशन हिंदू राष्ट्र ने बूंदी जिले से पत्रकार लोकेश कुमार शर्मा को राष्ट्रीय मीडिया सूचना प्रसारण मंत्री के पद पर मनोनीत किया है यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्रा की अनुशंसा पर संपूर्ण राष्ट्रीय पदाधिकारीयों की सहमति से की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्रा ने नियुक्त की जानकारी देते हुई बताया कि संगठन को मजबूत करने और राष्ट्रीयता के समस्त कार्यों को गति देने कि वजह से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोकेश कुमार शर्मा के राष्ट्रीय मीडिया सूचना प्रसारण मंत्री मनोनीत होने पर बूंदी जिले के समाज बंधुओ और सनातन प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कहीं समाज बंधुओ , सनातन प्रेमियों के साथ-साथ राजनेताओं व मीडिया जगत ने भी लोकेश कुमार शर्मा को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। लोकेश कुमार शर्मा ने सभी राष्ट्रीय पदाधिकारीयों का आभार प्रकट किया तथा कहां कि जो जिम्मेंदारी मुझे दी गई है, उस पर मे राष्ट्रहित के कार्यों मे सदैव खरा उतरने का पूरा पूरा प्रयास करने का सभी को भरोसा दिलाया ।
