नागौर ( नागौर जोनल हेड प्रदीप डागा ) – महिला पुलिस थाना, नागौर में संचालित महिला सुरक्षा व सलाह केन्द्र द्वारा मुकदमे से पूर्व ही पक्षकारों के मध्य समझाइश कर कई परिवारों को टूटने से बचाया जा रहा है। इस थाने में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा एनजीओ के माध्यम से महिला सुरक्षा व सलाह केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। जिसमें अनुभवी सलाहकार द्वारा दहेज, मारपीट व पारिवारिक शिकायतें व घरेलु हिंसा की लिखित व मौखिक रिपोर्ट आने पर महिला पुलिस थाना प्रभारी द्वारा केन्द्र पर आपसी समझाइश से राजीनामें का प्रयास किया जाता है। परामर्शदाता सपना टाक व सिद्धेश्वरी व्यास ने बताया कि प्रभारी की ओर से समझाइश के लिए 10 दिसम्बर 2022 को एक रिर्पोट पर परिवादिता के पति को जाजोलाई नाडी नागौर (राज.) से केन्द्र पर बुलवाकर 14 दिसम्बर 2022 को महिला परिवादी व उसके पति का केन्द्र पर आपसी समझाइश से मन-मुटाव को खत्म करवाकर 14 दिसम्बर 2022 को पति-पत्नि को एक साथ राजी खुशी अपने घर भेजा गया। 18 दिसम्बर को वापस फॉलो अप लिया गया तो दोनों पक्ष राजीखुशी अपना गृहस्थ जीवन जी रहे है।
