नैनवां – नैनवां उपखंड क्षेत्र में आय दिन हो रही अघोषित लाइट कटौती ने आमजन को परेशान कर दिया है। एक ओर राजस्थान सरकार की ओर से घरेलू बिजली उपभोगताओं के 100 यूनिट फ्री कर दिए गए है तो दूसरी ओर डिस्कॉम विभाग द्वारा अघोषित लाइट की कटौती से आमजन को बिल में मिली राहत भी रास नही आ रही है। नैनवां कस्बे वासियो ने जानकारी देते हुए बताया कि रोज सुबह पानी की सप्लाई के लिए 30 मिनिट की लाइट कटौती की जाती रही है लेकिन गत दो माह से सुबह लाइट आने के बाद कभी भी फिर एक दो घंटे के लिए लाइट बंद हो जाती है। यही क्रम नित्य प्रतिदिन सतत चलता ही जाता है।
परीक्षा के समय सुबह लाइट कटौती से परीक्षार्थी परेशान – इस समय लगभग सभी छात्र छात्राओं की परीक्षाएं चल रही है। इसके अलावा क्षेत्र के हजारों युवा व युवतियां आगामी कॉम्पिटिशन की तैयारी में जुटे है ऐसे में सुबह के समय लाइट कटौती ने सभी को मुश्किल में डाल दिया है। वैज्ञानिक शोध अनुसार सुबह के समय पढ़ा गया, देखा गया डेटा सबसे बेहतर स्थाई मेमोरी में दर्ज हो जाता है और दिनभर उभर कर याद आता रहता है जिससे उसे याद रखना और आसान हो जाता है।
ऑफिस व स्कूल जाने में होते है लेट – सुबह की पहली किरण के आने के साथ ही लाइट का चले जाने से तकरीबन सभी ऑफिस कर्मचारी अपने ऑफिस व छात्र छात्राए स्कूल पहुचने में लेट हो जाते है। सुबह उठने के साथ ही घर मे अंधेरे की वजह से तैयार होना मुश्किल हो जाता है।
छात्रों व छात्राओ को जीवन मे मिलते केवल 22 घंटे – छात्र छात्राओं की माने तो ये लाइट जाने का समय उनके एक दिन के 24 घंटे में से 2 घंटे खराब कर देता है। आज के समय जो आगे बढ़ना चाहता है उसे निश्चय ही समय का सदुपयोग परम आवश्यक है लेकिन नैनवां में डिस्कॉम विभाग की ओर से की जा रही गलत समय मे लाइट कटौती एक सजा स्वरूप सभी आमजन झेल रहे है।
लाइट कटौती से कामकाज ठप – लगातार अघोषित लाइट कटौती के चलते इसका दुष्प्रभाव अब नैनवां के व्यापार पर भी दिखाई देने लगा है। कुछ समर्थ व्यापारियों को छोड़ कर शेष सभी व्यापारी इससे परेशानी अनुभव कर रहे है लेकिन सभी फिलहाल मौन है। अगर यही क्रम लगातार जारी रहा तो आगामी समय मे आमजन द्वारा आंदोलन के आवाहन की पूरी संभावना बनी हुई है।
