
बारा/अंता ( फ़िरोज़ ख़ान ) – कोटा-बारां फोरलेन पर कार पलटने पर कवाई थानाधिकारी घायल हो गए। थानाधिकारी कोटा की तरफ आ रहे थे। रास्ते में अंता के पास कार बेकाबू होकर पलट गई। इससे थानाधिकारी कार के नीचे दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें कार से बाहर निकाला व एंबुलेंस से कवाई थानाधिकारी छाजू सिंह को कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल लेकर गए, जहां इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। अंता थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूचना पर कोटा शहर पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी भी अस्पताल पहुंचे और घायल एसआई छाजू सिंह से मुलाकात की।
कोटा शहर एसपी शरद चौधरी ने बताया कि सड़क हादसे की जानकारी मिलने के बाद वह अस्पताल पहुंचे। हादसा कैसे हुआ, क्या हुआ अभी जानकारी नहीं मिली है।
