अजमेर ब्यूरो चीफ ( राहुल कुमार वर्मा ) – नसीराबाद उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम झड़वासा कस्बे सहित आस पास के सभी विद्यालयों मे हर्षोल्लास के साथ गुरुवार को सूर्य सप्तमी नमस्कार किया गया। झड़वासा राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय मे शारीरिक शिक्षिका आरती के नेतृत्व मे विद्यालय के सभी बच्चों को प्रातः सूर्य मंत्रो के साथ प्रणामासन, हस्तोत्तानासन, पादहस्तासन, अश्वसंचालनासन, पर्वतासन, षाष्टांगआसान, भुजंगासन आदि आसनो से सूर्य नमस्कार कराया गया। इस अवसर पर सरपंच भंवर गौड ने बताया की इस प्रकार हर रोज सूर्य नमस्कार शरीर मे चमक आती है स्वास्थ्य भी ठीक रहता है इस मौक़े पर एसडीएमसी व एसएमसी सदस्य देवकरण गुर्जर, तेजमल जाट, नारायण फारक भी उपस्थित थे।
सूर्य नमस्कार कार्यक्रम मे विद्यालय से व्याख्याता हेमराज मेघवंशी, पूजा सिंघल, जगदीश मोटिस, शिवराज, तारा लवास, रीता अग्निहोत्री, वंदना शर्मा, बरखा शर्मा, विष्णु सिंह राठौड़ व राकेश गुर्जर उपस्थित थे।
