सीसवाली/बारा ( फ़िरोज़ ख़ान ) – महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल सीसवाली में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के चौथे दिन समाज विकास में बालिका शिक्षा का योगदान विषय पर वार्ता आयोजित की गई। नेशनल सर्विस स्कीम के प्रोग्राम ऑफिसर उस्मान गनी पठान ने 6 से 14 वर्ष के बालकों के लिए निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा विषय पर भी संबोधित किया। उन्होंने बताया की किस प्रकार एक शिक्षित वह संस्कार वान नारी परिवारों के बीच बेहतर तरीके से तालमेल बैठाते हुए समाज को नई रोशनी नई दिशा प्रदान करती है। वॉलिंटियर्स ने बालिका शिक्षा विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में हम होंगे कामयाब एक दिन आदि गीतों की सुंदर प्रस्तुतियां दी गई।
