बोरावड़ ( मुकेश जोया )- डीडवाना कुचामन जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा से डीडवाना जाकर मकराना माहेश्वरी समाज के गणमान्य सदस्यों ने की शिष्टाचार भेंट की। मकराना से महेश्वरी समाज के विनीत मुच्छाल ने बताया कि महेश्वरी पंचायत मकराना के अध्यक्ष ओमप्रकाश भूतड़ा नेतृत्व में समाजसेवियो ने कल डीडवाना जाकर जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा का गुलदस्ता भेट कर स्वागत किया। वहीं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष छितर मल जाजू व माहेश्वरी समाज मकराना के सचिव ओम प्रकाश राठी ने बताया कि समाज के लिए गर्व की बात होती है कि किसी जिले में किसी समाज का जिला कलेक्टर लगे। पूरे माहेश्वरी समाज के लिए गर्व की बात है कि आज डीडवाना कुचामन में माहेश्वरी समाज का जिला कलेक्टर हे। वही मकराना माहेश्वरी समाज के बंधुओ ने जिला कलेक्टर महोदय से मकराना में हो रही कई समस्या के बारे में आवगत कराया जिस पर जिला कलेक्टर महोदय ने विश्वास दिलाया कि मकराना की सभी समस्याओं का हल जल्द से जल्द किया जाएगा।
