सीसवाली/बारा ( फ़िरोज़ ख़ान ) – जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड सीसवाली उपखण्ड के सहायक अभियन्ता आनन्द प्रकाश ओझा ने बताया कि 24 को देवनारायण जयन्ती के उपलक्ष में सीसवाली कस्बे में जूलुस निकलने के कारण समय दोपहर 12:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक 33/11 के.वी. सब-स्टेशन सीसवाली से निकलने वाले 11 के.वी. फीडर सीसवाली की विद्युत आपुर्ती बंद रहेगी।
