सीसवाली/बारा ( फ़िरोज़ ख़ान ) – कस्बे मे गुर्जर समाज द्वारा भगवान श्री देवनारायण जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को बडी धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जायेगी। शोभायात्रा मे 24 घोडसवार होकर बगडावत शोभायात्रा का आकर्षण का केंद्र रहेगा।
शोभायात्रा कृषि मंडी प्रांगण से शुरू होगी जो कस्बे के मांगरोल रोड, प्रताप चौक बस स्टैंण्ड, शिवाजी बाजार, पुराने अस्पताल, गणेश मोहल्ला, सब्जी मंडी, सुभाष स्कूल, हरिजन बस्ती ,अन्ता नाका चुंगी, मदारपुरा, नाईयो का चौक होते हुए वापस कृषि उपज मंडी प्रागण मे सम्पन्न होगी। शोभायात्रा का कस्बे मे सर्व समाज द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जायेगा।
शोभायात्रा मे आधा दर्जन से अधिक झाकियां शामिल रहेगी। वही घोडीयो द्वारा नृत्य एव करतब दिखाया जायेगा। शोभायात्रा के बाद शोभा यात्रा का समापन समारोह आयोजित किया जायेगा जिसके मुख्य अतिथि सवाई भोज घोड़ी के यजमान होंगे। अध्यक्षता महावीर गुर्जर देवसेना नगर अध्यक्ष सीसवाली, विशिष्ट अतिथि मायाराम गुर्जर, प्रदेश सचिव देवसेना सीताराम गुर्जर वीर गुर्जर 84 पंच मंदिर अध्यक्ष सीसवाली होंगे।
रात्रि 8:00 बजे भगवान श्री देवनारायण का जागरण होगा व इसके मुख्य अतिथि कोटा के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल रहेंगे तथा अध्यक्षता अन्ता विधायक कंवर लाल मीणा करेंगे विशिष्ट अतिथि मायाराम गुर्जर देवसैना प्रदेश सचिव रहेगे।
