सीसवाली/बारा ( फ़िरोज़ ख़ान ) – कस्बे मे गुर्जर समाज द्वारा भगवान श्री देवनारायण जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को बडी धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा मे 24 घोडसवार होकर बगडावत शोभायात्रा का आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा कृषि मंडी प्रांगण से शुरू हुई जो कस्बे के मांगरोल रोड, प्रताप चौक बस स्टैंण्ड, शिवाजी बाजार, पुराने अस्पताल, गणेश मोहल्ला, सब्जी मंडी, सुभाष स्कूल, हरिजन बस्ती ,अन्ता नाका चुंगी, मदारपुरा, नाईयो का चौक होते हुए वापस कृषि उपज मंडी प्रागण मे सम्पन्न होगी। शोभायात्रा का कस्बे मे सर्व समाज द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।शोभायात्रा मे आधा दर्जन से अधिक झाकियां शामिल थी।वही घोडीयो द्वारा नृत्य एव करतब दिखाया गया।
