केलवाड़ा/बारा ( फ़िरोज़ ख़ान ) – केलवाड़ा हाल ही में केलवाड़ा रेंजर तरुण सिंह रावत का स्थानांतरण छबड़ा हो गया था। रेंजर परिवार केलवाड़ा की ओर से विदाई समारोह रेंजर परिसर में आयोजित किया गया था। समारोह के उपरांत रेंजर तरुण रावत अपनी निजी कार से अपने घर बारां लौट रहे थे तभी रास्ते में ऊनी रोड पर लघु शंका के लिए रुके थे। ऐसे में अचानक बाइक सवार दो युवकों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया जिसमे रेंजर तरुण रावत बुरी तरह से लहूलोहान हो गए। चालक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर उनका उपचार जारी है। रेंजर तरुण रावत ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवक अज्ञात थे व दोनों ने अचानक से हमला किया। सिर समेत मेरे अन्य अंगो पर चोंट आई हैं। सूचना के बाद केलवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
