लाखेरी ( जितेन्द्र गौड़ ) – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बून्दी सर्किट हाउस में जन सुनवाई की, इसमें लाखेरी ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व सरपंच संघ अध्यक्ष बुद्धिप्रकाश मीणा के नेतृत्व में लबान सीएडी परिसर में सरसों व चना का समर्थन मूल्य पर खरीद केंद्र चालू करवाने हेतु लोकसभा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र के लबान, देहीखेड़ा, माखीदा, बहड़ावली, खाखटा, बड़ाखेड़ा, जाड़ला, पापड़ी, उतराना, चमावली, कांकरा डूंगर, बसवाड़ा, पीपल्दा थाग, खरायता, रामगंज, प्रतापगढ़, ढगारिया, भाण्डग्वार आदि गांवों के किसानों को अपनी फसल समर्थन मूल्य विक्रय केन्द्र पर बेचने हेतु इन्द्रगढ़ या फिर कापरेन जाना पड़ता है। इन दोनों विक्रय केन्द्रो की दूरी 25 से 30 किलोमीटर है, जिससे किसानों को दूरी तय करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसलिए लबान सीएडी परिसर में खरीद केंद्र चालू किया जाए।
इस दौरान लबान सरपंच बुद्धिप्रकाश मीना, पूर्व सरपंच खरायता साहबलाल गुर्जर, पूर्व सरपंच माखीदा पवन कुमार मीना, जल वितरण समिति अध्यक्ष बंशीलाल मीना, सोसायटी अध्यक्ष बड़ाखेड़ा सुरेन्द्र शर्मा, गोहाटा माईनर अध्यक्ष रामराज मीणा, माखीदा नहर अध्यक्ष रामेश्वर मीना, उपसरपंच खरायता गिरिराज मीना आदि ने क्षेत्र की मुख्य समस्याओं से अवगत कराया।
