
सीसवाली ( फ़िरोज़ ख़ान ) – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाकलखेड़ा मे 12 वी क्लास विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संस्था प्रधान राकेश कुमार मीणा ,अध्यापक नंदकिशोर मीना, मुकुट बिहारी नागर, सुरेंद्र कुमार बैरवा, प्रवीण काशलीवाल, दिनेश कुमार मीणा, प्रेमशंकर मीना, शारीरिक शिक्षक प्रदीप कुमार मीणा, अध्यापिका मीना मेघवाल, ज्योति चौधरी, वर्षा,सपना सिंघल, जितेंद्र नागर आदि उपस्थित रहे। 10 वी व 11 वी के छात्र छात्राओं द्वारा 12 वी के विद्यार्थियों कों तिलक लगाकर,माला पहनाकर पोर्टफोलियो, पेन भेट किए,विद्यालय परिवार की तरफ से बच्चो को ट्रॉफी भेट की 12 वी के बच्चो द्वारा संस्था प्रधान को न्यू कमरे के लिए दीवार घड़ियां भेट की सभी अद्यापको ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
