
मांगरोल/बारा ( फ़िरोज़ ख़ान ) – मांगरोल में एसबीआई बैंक के सामने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मांगरोल के तत्वावधान में केंद्र की भाजपा सरकार और एसबीआई के बीच मिली भक्त को उजागर करने हेतु राज्य भर में प्रदेश लेवल पर जिले लेवल पर ब्लॉक लेवल पर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में 7 मार्च को मांगरोल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में एसबीआई के सामने धरना प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप बैरवा, नगर पालिका अध्यक्ष कौशल किशोर सुमन, जिला उपाध्यक्ष मनोज नागर रिझिया, किशनगंज प्रभारी सोहनलाल चौरसिया, नगर अध्यक्ष डॉ एम आई खान, नगर मंडल अध्यक्ष महावीर पांचाल, बमोरी कला मंडल अध्यक्ष जसराज नागर, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष असगर अली, पूर्व सरपंच शिशुपाल मीणा, पार्षद प्रवीण शर्मा पार्षद राजेंद्र सुमन, पार्षद धर्मेंद्र सुमन, पार्षद अशफाक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम जाजु, कुलदीप सिंह तोमर, मोहनलाल कामड, गोवर्धन लाल बेरवा, महेश मीणा, कृष्ण मुरारी मीणा सेमलिया, राम अवतार मीना गावड़ी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मी शंकर नागर, सत्यनारायण नागर, गिरिराज नागर, गजानंद प्रजापति,साहब लाल बेरवा, घासीलाल बेरवा बमोरी कला,पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत मीणा,जितेंद्र पराशर,महेश यादव,भीम यादव उपस्थित थे।
