नसीराबाद ( मुकेश वैष्णव ) सहायक अभियंता (पवस ) एवीवीएनएल नसीराबाद प्रबंधक के निर्देशानुसार 9 व 10 मार्च को प्रातः 10 बजे से नसीराबाद , रामसर , कानपुरा व भवानीखेडा जीएसएस पर जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा । जिसमें विद्युत संबंधी ,मीटर संबंधी, नए कनेक्शन संबंधी , बिल संबंधी , कम वोल्टेज समस्या,आदि समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जाएगा । जिसमें प्रीति बघेल कनिष्ठ अभियंता के द्वारा पी एस 6 नसीराबाद पर , अंजलि जेफ कनिष्ठ अभियंता के द्वारा जीएसएस रामसर पर , दिनेश कुमार मीणा कनिष्ठ अभियंता के द्वारा जीएसएस कानपुरा पर व रामबाबू मीणा कनिष्ठ अभियंता के द्वारा जीएसएस भवानी खेड़ा पर जनसुनवाई करेंगे।
