सरपंच सत्य प्रकाश शर्मा ने पूर्व मंत्री प्रभु लाल सैनी को सौंपा ज्ञापन
बूंदी – सरपंच संघ अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा ने पूर्व मंत्री भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभु लाल सैनी को ज्ञापन सौंप कर क्षेत्र में भजनेरी की पुलिया का शीघ्र निर्माण शुरू करवाने की मांग रखी। जिस पर पूर्व मंत्री प्रभु लाल सैनी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर वार्ता कर पुलिया निर्माण शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। सरपंच सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि पूर्व मंत्री प्रभु लाल सैनी के निर्देश के पश्चात अधिकारियों ने एक-दो दिन में पुलिया निर्माण शुरू करने का आश्वासन दिया है। सरपंच सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस पुलिया के निर्माण से दर्जनों गांव के हजारों ग्रामीण के आवागमन की राह आसान होगी। गौरतलब है कि भजनेरी की पुलिया का 4 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से निर्माण होगा। यह निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करवाया जा रहा है।
