सीसवाली/बारा ( फ़िरोज़ ख़ान ) – लोक सभा चुनाव में होम वोटिंग के लिए भाग संख्या 9 के चार मतदाताओं के नाम सूची में नहीं आये है।भाग संख्या 9 के मतदाता कल्लू खां(85) मेहमूद खा(95) शराफ़त अली(80)का लोकसभा चुनाव में होम वोटिंग की मतदाता सूची में नाम नहीं आने से यह चारो मतदाता वोटिंग से वंचित रह गये जबकि विधानसभा चुनाव में इन चारो मतदाताओ ने होम वोटिंग की थी। यह चारो मतदाता बेड रेस्ट पर है। एक मतदाता सिद्दिका बाई की मार्च माह में देहांत हो गया है। इस संबंध में बीएलओ हरिओम जाँगीड ने बताया कि मेरे द्वारा 5 फॉर्म भरकर दिए थे परन्तु अभी जो होम वोटिंग की लिस्ट उपखंड कार्यालय अंता से डाली गई है उसमे भाग संख्या 9 मे कोई नाम नहीं है। उनकी और से पूरी कार्यवाही की गयी थी। वही इस संबंध में उपखंड अधिकारी संजना जोशी अंता से संपर्क किया था मगर संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है।
