बून्दी ( जितेन्द्र गौड़ ) – बूंदी जिले के लाखेरी कस्बे में थानाधिकारी सुभाषचंद्र शर्मा के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए लाखेरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के दो दिन में नाबालिग के साथ रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी सुभाषचंद्र शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की को 10 मार्च को पीड़िता का नजदीकी रिश्तेदार लड़की को घर से उठाकर ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया, इस संबंध में पीड़िता ने 14 जून को ही रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में दुष्कर्म आरोपी से पूछताछ कर रहीं हैं।
