नैनवा – आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले 10 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के लिए सीबीईओ अनिल गोयल की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय शारीरिक शिक्षकों का प्रशिक्षण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में योग दिवस के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु सभी शारीरिक शिक्षकों को नवीन दिशा निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही बताया गया कि उपखंड अधिकारी के निर्देशानुसार गुरुवार को भी विद्यालय खोलकर योग दिवस की सभी तैयारियां पूर्व में ही सुनिश्चित कर ली जावे । योग दिवस के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए अपनी पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी से भी संपर्क कर अपेक्षित सहयोग प्राप्त किया जावे।
पंचायत स्तरीय योगाभ्यास कार्य प्रत्येक ग्राम पंचायत के सबसे बड़े विद्यालय में तथा ब्लॉक स्तर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नैनवा के प्रांगण में आयोजन होगा। योगाभ्यास कार्यक्रम में सभी अभिभावकों ,एसडीएमसी/ एसएमसी के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, भामाशाहों आदि को विशेष रूप से आमंत्रित करते हुए आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देश प्रदान किए गए।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय महिला सशक्तिकरण के लिए योग के अनुसार महिला सशक्तिकरण से संबंधित गतिविधियों का आयोजन भी करवाया जावे।
आरपी शांतिलाल नागर ने बताया कि योगाभ्यास समाप्ति के बाद गूगल फॉर्म के माध्यम से कार्यालय को वांछित सूचना एवं फोटो भिजवाना होगा। प्रशिक्षण में ब्लॉक के सभी शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का संचालन आरपी लक्ष्मण लाल माली द्वारा किया गया।
