दूनी/टोंक (हरि शंकर माली)। तहसील मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दसवें योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को संयुक्त योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम नगरपालिका, आयुर्वेद विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया जिसमें नगर पालिका क्षेत्र के गणमान्य, नागरिक विद्यालयों के शिक्षक, विभिन्न विभागों के कर्मचारी-अधिकारी,समाजसेवी संगठन एवं छात्र-छात्राओं ने लगभग साढ़े चार सो की संख्या में उपस्थित रहकर उत्साह के साथ योगाभ्यास किया। सरकारी गाइडलाइन के प्रोटोकॉल अनुसार योग करवाने के पश्चात “योग स्वयं एवं समाज के लिए”आधारित थीम पर स्वयं और समाज को वर्ष प्रयन्त योग करते और करवाते रहने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत शिक्षक सत्यनारायण तिवारी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पढ़कर सुनाया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भंवरलाल कुम्हार एवं आयुर्वेद अधिकारी हरिप्रसाद भाटी ने उपस्थित लोगों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। विद्यालय की तरफ से उपस्थित जनों को योग दिवस के दुपट्टे पहनाएं गए तथा आयुर्वेद विभाग द्वारा फलाहार करवाया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक शिवजी लाल जाट आयुर्वेद विभाग के योग इंस्ट्रक्टर दिव्यांशी जैन, खुशीराम गुर्जर, विद्यालय के अशोक शर्मा, सुरेंद्र सिंह नरूका एवं लादू लाल मीणा ने किया।
