
नैनवां ( नीरज गौड़ ) – आदिनाथ महिला मंडल के द्वारा सब खेलो सब जीतो एक मिनट प्रतियोगिता के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में महिला मंडल की सदस्य इंद्रा मित्तल, हेमलता ठग, मोना मित्तल, सुमन पंसारी, आकांक्षा मित्तल, ज्योति ठग, व चंपा मित्तल के द्वारा मंगलाचरण पर नृत्य प्रस्तुत किया गया।
जैन पाठशाला की बालिकाओं आकांक्षा, खुशी पोद्दार, जिया मित्तल के द्वारा स्वागत गान पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। मंडल की अध्यक्षा चंपा मित्तल एवं इंद्रा मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम के अतिथि रविन मारवाडा व अंकित जैन सी ए रहे जिनका स्वागत राजेश मित्तल व दिनेश मोडिका ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में मंडल की सदस्यों विजय लक्ष्मी जैन, मोना पोद्दार, रेखा ठग, कविता ठग, सुनीता पोद्दार, ज्ञान भाई पंसारी, मोना कंदोई, सुनीता जगाती, कमल ठग, ललिता जगाती, अनरबाई पोद्दार, प्रियंका जैन पूजा, नीतू जैन, कविता जैन, विमला बाई चवरिया, नाथी बाई चवरिया, बादाम जैन, अंजना ठग, रजनी जैन आदि महिलाओं ने द्वीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का संचालन ज्योति ठग ने किया।
प्रतियोगिता से पहले मुनि श्री 108 श्री श्रुतेश सागर जी महाराज के द्वारा प्रश्न मंच का आयोजन किया गया जिसके पुरस्कार आदिनाथ महिला मंडल के सौजन्य से प्रदान किए गए।
