दूनी/टोंक (हरि शंकर माली) – महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूनी में सत्र 2024-25 की मिस फ्रेशर व मिस्टर फ्रेशर पार्टी व बी ए व एम ए प्रथम वर्ष के छात्र एवं छात्राओं का अभिनंदन समारोह दूनी ग्राम सेवा सहकारी समिति लि के अध्यक्ष मोतीलाल मेहरा चेयरमैन के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ जिसमें बी ए प्रथम वर्ष के छात्र एवं छात्राओं के मध्य विभिन्न प्रतियोगिता करवाईं गई जिसमें मिस फ्रेशर खुशबु वर्मा व मिस्टर फ्रेशर अंकित चौधरी को चुना गया जिन्हें मुख्य अतिथि महाविद्यालय संस्थापक मोतीलाल मेहरा चेयरमैन व महाविद्यालय निदेशक डॉ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट ने ताज व शील्ड एप्रिन व माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय निदेशक डॉ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि हमें अनुशासन में रह कर बढे सपने देखने चाहिए तभी हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं तथा कम अंक आने पर हताश नहीं होना चाहिए इससे सबक लेकर और मेहनत करनी चाहिए यही आपके जीवन का सही समय है अभी जो लक्ष्य का निर्धारण करके मेहनत करेगा वहीं सफल होगा और तरक्की करेगा।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ पी आर मीणा, प्रबंध निदेशक राजेंद्र मेहरा एडवोकेट, राधेश्याम प्रजापति, अजय सिंह, मुकेश वर्मा, रिंकू जैन, आशा जैन, परमानन्द मेहरा, गणेश, युसुफ खान, गोपाल विजय, शिवकिशन चौधरी, गिरिराज गुर्जर, रमेश सतवाडा, रामपाल गुर्जर अंकुश प्रजापति, शैलेन्द्र सिंह, विनोद मीणा सहित छात्र एवं छात्राएं व अभिभावक मोजूद थे।
