नैनवां – नेशनल हाइवे 148 डी पर आज शाम जजावर बाईपास पर लकडीयो से भरी एक पिक-अप एवं कार की भिड़त में कार मे सवार दो जने गंभीर रुप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब साढे पांच बजे इस हाई वे के जजावर बाईपास पर तेज गति से आगे पीछे जा रही कार एवं पिकअप ने कार के पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस टक्कर के बाद पिकअप चालक तो फरार हो गया लेकिन कार में सवार दो जने कार मे ही फंसे रह गए जिनको मौके पर दौड़कर आए ग्रामीणो ने बाहर निकाला एवं तत्काल जजावर के सरकारी अस्पताल मे उफ्चार के लिए पहुंचाया जहां चिकित्सक ने दोनो घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद बूंदी रेफर कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायलो मे देई निवासी आरिफ (23) एवं रवि बजाज (24) है।
