नैनवां ( बाबू लाल शर्मा ) – बुधवार को श्री अगड़ के वीर हनुमान सेवा समिति की बैठक बालाजी के स्थान पर 5:30 बजे आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया तथा हनुमत जन्मोत्सव हेतु संयोजक अंकित मारवाड़ा को बनाया गया और आगामी 12 अप्रैल को आने वाला हनुमत जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। मीटिंग में कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा नव नियुक्त नगर पालिका अध्यक्ष सरिता नागर का स्वागत सम्मान किया गया। मीटिंग में सेवा समिति के अध्यक्ष अटल सोनी, पूर्व पालिका अध्यक्ष पुखराज ओसवाल, भवानी सिंह सोलंकी, अशोक साहू, बबलू साहू, महावीर प्रसाद गौतम सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
