टोंक – जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) इकाई टोंक का नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं स्नेह मिलन समारोह का आयोजन 30 जून सोमवार को प्रात: 11 बजे अग्रवाल धर्मशाला टोंक में किया जायेगा। जिलाध्यक्ष ब्रिजेश परीडवाल, प्रदेश सचिव एवं जिला संयोजक जार सत्यनारायण चावला एवं प्रदेश सचिव जार पुरूषोत्तम सचिव ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन-स्वास्थ्य अभियान्त्रिक एवं भू-जल विभाग मंत्री राजस्थान सरकार कन्हैया लाल चौधरी होगें, वहीं अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष जार संजय सैनी करेगें। मुख्य वक्ता विधायक सिविल लाईन जयपुर गोपाल शर्मा एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राकेश शर्मा होगें तथा विशिष्ठ अतिथि देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर, निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, जिला प्रमुख टोंक सरोज बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष टोंक चन्द्रवीर सिंह चौहान, प्रदेश महासचिव जार सुरेश पारीक एवं जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी टोंक अपूर्व शर्मा होगें।
