नैनवा – शनिवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र नागर के जन्म दिवस पर विभिन्न सेवा कार्य कीए गये जिसमें पोद्दार गार्डन में रक्त शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साह से भाग लिया। यहां युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर जन्म दिवस को सार्थक कर दिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उन्होंने रॉयल पोद्दार मैरिज गार्डन पहुंचकर सुरेंद्र नागर को उनके जन्मदिवस के अवसर पर आशीर्वाद देकर दीर्घायु होने व शुभ मंगल कामनाएं प्रेषित की। इस दौरान ऊर्जा एवं प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष एस सी मोर्चा सुरेश कुमार बेरवा, ऐसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता बाबूलाल वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष हेमराज नागर, जिला कार्यालय मंत्री प्रमोद माहेश्वरी, जिला परिषद सदस्य शक्ति सिंह आसावत, शहर मंडल अध्यक्ष अनिल रंगीला, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राधा किशन सैनी, ग्रामीण मंडल महामंत्री एवं कार्यक्रम के संयोजक राजा राम मीणा सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
