टोंक/उनियारा (मदन लाल सैनी) – मांडव ऋषि की तपोभूमि मिनि पुष्कर माण्ड़कला(नगर फोर्ट) में भगवान कल्याण महाराज के नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार से होगी। कल्याण महाराज मंदिर समिति मांड़कला अध्यक्ष जगदीश सैनी एवं बनवारी लाल सैनी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगी। जिसमें महिलाएं अधिक से अधिक भाग लेकर पुण्य का लाभ उठा सकती हैं। आयोजित कलश यात्रा जगदीश मंदिर बिलवास्या नगर फोर्ट से प्रारंभ होकर के विभिन्न मार्गों से होकर मांड़कला कल्याण महाराज मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद विभिन्न यज्ञ कुण्डों की बोलियां लगाई जाएगी।
