
टोंक/उनियारा(मदन लाल सैनी) – उनियारा नगर पालिका में बंदरों को पकड़ने के दौरान एक ओर जहां नियमों को ताक में रखकर बंदर पकड्वाए गए। वही दूसरी ओर दर्जन भर बंदरों को छोटे पिंजरे में पकड़ कर भरा गया। तंग पिंजरे में अत्यधिक बंदर भरने तथा दिनभर की भूख प्यास की व्याकुलता के चलते हुए एक दूसरे पर आपसी हमले करते रहे। जिसके कारण की बंदर लहुलुहान स्थिति में पहुंच गए। वही एक छोटे बंदर की मौत होने पर ठेकेदार ने गुपचुप तरीके से थैली में डाल कर फैंक दिया। जिसके चलते हुए लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों ने इसकी सूचना थाने तथा मिडिया कर्मियों को दी। मौके पर जब मिडिया कर्मी पहुंचे तो पिंजरे में बंद बंदरों की हालत नाज़ुक बनी हुई थी। वही पुलिस ने भी कागजी खानापूर्ति कर अपनी गति श्री कर ठेकेदार को छोड़ दिया। इस दौरान वन विभाग को सूचना देने पर भी वन विभाग ने अपना ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा। जिसके चलते हुए बंदर भगवान भरोसे तंग पिंजरे में जीवन यापन करने को मजबूर बने रहे। जबकि नियमानुसार बंदरों को पकड़ने से पहले वन विभाग की उपस्थिति में कार्य किया जाता है लेकिन उनियारा नगर पालिका में सारे नियमों की धज्जियां उड़ती रही।
