मकराना (मोहम्मद शहजाद) – मकराना को जिला बनाने के अभियान के तहत मकराना विकास समिति के सदस्यों की एक बैठक स्टेशन रोड़ पर स्थित होटल गणगौर में आयोजित हुई। समिति अध्यक्ष नितेश कुमार जैन की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सर्व संगठन मकराना के सहयोग से एक विशेष अभियान चलाकर 23 मई सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मकराना उपखंड अधिकारी को विभिन्न संगठनों के माध्यम से मुख्यमंत्री व जिला कलेक्टर के नाम मकराना को जिला बनाने का ज्ञापन प्रेषित करवाया जायेगा।
इस विशेष अभियान के तहत मकराना के समस्त जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी व सामाजिक संगठन, बोरावड बाजार मार्केट, मकराना सदर बाजार मार्केट, संगमरमर व्यापार मंडल, बोरावड मार्बल मर्चेंट, इंडस्ट्रियल एरिया, मार्बल मार्केट, आईएस मार्केट, मेडिकल एसोसिएशन, हॉस्पिटल, व्यापारिक, राजनीतिक, धार्मिक संगठनों आदि से अपील की गई है कि वह अपने लेटर पैड पर मकराना को जिला बनाने के लिए ज्ञापन तैयार करके सोमवार 23 मई सुबह 10 से दोपहर 2 बजे के दौरान मकराना एसडीएम ऑफिस पहुंचकर मकराना एसडीएम को ज्ञापन सौंपे।
इस संबंध में मकराना सर्व संगठन के विभिन्न जागरूक नागरिकों व जन प्रतिनिधियो ने वीडियो संदेश जारी करके भी 23 मई को ज्यादा से ज्यादा मकराना को जिला बनाने के पक्ष में ज्ञापन देने की अपील की है। मीटिंग के दौरान नितेश जैन, अजीज गहलोत, हाफिज रियाज, रामस्वरूप सोलंकी, सजाऊदीन लाडूजी, गिरधर पलोड़, दिलीप सिंह दिलढाणी, मो .इरशाद, कमल कांकानी, मिथलेश मारू, कर्नल केसरी सिंह, सूरजपाल बडत्या, भोलाराम ओड, पूरणमल उर्फ सुरेश कुमावत, राजीव सोलंकी आदि उपस्थित रहे।
