
नैनवा – संघटन ने नवनियुक्त रीट भर्ती से आए तृतीय श्रेणी प्रथम लेवल के शिक्षकों के आईं समस्याओं के लिए बूंदी के बाद शुक्रवार को नैनवा से नियुक्ति आदेश जारी होने के पहले व बाद तक हेल्प डेस्क लगाकर शिक्षको की कई समस्याओं का मौके पर समाधान किया। इस दौरान अध्यक्ष सुगनचंद मीणा, मंत्री मोहन प्रजापत, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम मीणा, ज्ञानचंद जैन, मीडिया प्रभारी पंकज जैन, कोषाध्यक्ष नाथूलाल बैरवा, राजाराम मीणा, शैतान मीणा, कालूलाल गुर्जर, रामधन चौधरी, बुद्धि प्रकाश चौधरी, रोहित बेरवा, राकेश मीणा, केएल चोपदार, रामपाल मीणा, भंवरलाल मीणा, मनीष जैन, ओमप्रकाश नागर आदि पदाधिकारी शामिल रहे।
