
नैनवां – तेज गर्मी में शीतल जल से राहत की आस में घूमने वाले पक्षियों को आसानी से यदि जल मिल जाये तो उनका जीवन बचाना आसान हो जाता है। यही सोच लेकर नैनवां पालिका के एक कंप्यूटर कर्मचारी ने अपने घर पर पांच परिंडे बांध कर पक्षियों को राहत देने का बीड़ा उठाया है। जानकारी देते हुए राजकुमार गौड़ ने बताया कि मनुष्य तो इस भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए आसानी से जल तक पहुंच ही जाता है लेकिन ये पक्षियों के लिए ये इतना आसान नही होता। समय पर जल नही मिलने से हर वर्ष लाखो पक्षी अकाल मौत के गास बन जाते है। यदि हर व्यक्ति अपने घर मे कम से कम एक परिंडा बांध कर समय समय पर उसमे पानी भर दे तो उन्हें बचाया जा सकता है। कई राजनीतिक पार्टियां भी ये काम गर्मी शुरू होने के साथ ही करती है लेकिन बाद में उनमे पानी नही भरने से उनका उपयोग पक्षियों के हित में नही हो पाता है। देश मे पक्षियों की संख्या लगातार कम होने से आज के समय मे कुदरती किट प्रबंधन की चेन भी टूट रही है ऐसे में यदि हमें सुरक्षित फसल अपने खेतों में चाहिए तो किट को नष्ट करने वाले पक्षियों की रक्षा करनी होगी।
