
सोप थाना क्षेत्र में आज सड़क दुघर्टना में बाइक सवार की हुई मौत, वाहन सहित चालक हुआ फरार, पुलिस नाकाबंदी जारी, यदि हेलमेट होता तो शायद बच जाती जान।
टोंक/उनियारा (मदन लाल सैनी) – सोप थाना क्षेत्र में जैन फिलींग स्टेशन के सामने दर्दनाक सडक हादसा हो गया। गांव मंडावरा जा रहे एक बाइक सवार के थार कार ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन चालक मय साधन लेकर मौके से फरार हो गया। सड़क दुघर्टना की सूचना पर थानाधिकारी नरेंद्र सिंह मय जाप्ते मौके पर पहुंचे। सोप थानाधिकारी नरेंद्र सिंह ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्रभाव से नाकाबंदी करवाई। मृतक बाइक सवार सुरेंद्र निवासी मंडावरा थाना अलीगढ़ का है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का आगे का हिस्सा ही क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस द्वारा वाहन तथा चालक की तलाश कर रही है।
पुलिस लगातार हेलमेट लगाने के लिए कर रही हैं जागरुक – वाहन चालक बरत रहे हैं लापरवाही – टोंक जिला पुलिस वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए लगातार जागरुक कर रही है। लेकिन वाहन चालक फिर भी लापरवाही बरत रहे हैं। इसी हेलमेट के चलते हुए उनियारा सर्किल में दो दिन में हेलमेट के अभाव के चलते हुए सड़क दुघर्टनाओं में दो की तो मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला ने भी इलाज के दौरान दम तोड दिया।यानि यदि पुलिस की जागरूकता पर ध्यान दें देते तो शायद हो सकता जीवन सुरक्षित बच जाता।
इसलिए वाहन चालकों से अपील है कि हर पल हेलमेट उपयोग में ले। ताकि अपना और परिवार का जीवन सुरक्षित रहे।
