

उनियारा – उनियारा में शनिवार की दोपहर को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जन आक्रोश रैली की महासभा में जैन नसिया परिसर में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आज केंद्र की मोदी सरकार हर स्तर में हर गरीब वर्ग सभी वर्गों के लोगों के यह काम कर रही है, आज मोदी सरकार की योजनाएं हर घर तक पहुंच रही हे जिसमे किसानों के लिए फसल बीमा योजना गरीब लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना सहित ऐसी का योजनाएं हैं जो लोगों को घर बैठे ही मिल रही है। पहले की सरकार सो रुपए का एक हिस्सा भी लोगो तक नहीं पहुंचती थी। राजस्थान की कांग्रेस सरकार आज नकलची की सरकार बन गई जिसमें बार-बार पेपर आउट तथा केंद्र की सरकार से सुविधा मिलने के बावजूद भी अपने मनमानी करके राजस्थान की जनता को उसका लाभ नहीं पहुंचाना सहित कई बातों का जिक्र उन्होंने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज राजस्थान की जनता ने यह मन बना लिया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वह राजस्थान से कांग्रेस का सफाया कर देगी और भाजपा की वोटों से झोली भर देगी। इस दौरान टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, टोडारायसिंह विधायक कन्हैया लाल चौधरी, उनियारा देवली के पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर, पूर्व विधायक जितेंद्र गोठवाल सहित भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र, जिला प्रमुख सरोज बंसल सहित कई वक्ताओं ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इससे पूर्व राजपूत समाज उनियारा मीणा समाज तथा गुर्जर समाज एवं भाजपाईयो ने केंद्र मंत्री गजेंद्र सिंह को माला साफा एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में जन आक्रोश रैली के प्रभारी बाबूलाल कासलीवाल, भाजूयोमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी, उनियारा देवली प्रभारी ब्रह्मदेव गुर्जर, जिला सहसंयोजक प्रवासी प्रकोष्ठ चंचल गुप्ता, शहर मंडल अध्यक्ष नारायण गौतम, भाजयुमो शहर अध्यक्ष राजा बाबू खींची सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

