नैनवां ( नीरज गौड़ ) – नैनवां में मौजूद बंधन बैंक शाखा में मंगलवार को दो लोन धारको ने उत्पाद मचा दिया व बैंक कार्मिको को मारने व झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बुधवार को बैंक के शाखा प्रबन्धक ने नैनवां थाने में एक परिवाद पेश कर लोन वापसी नही करने वाले व लोन की राशि की वसूली पर बैंक कार्मिको को जान से मारने की धमकी देने वालो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। परिवाद अनुसार शाखा प्रबंधक ने बताया कि बन्धन बैंक के खाता धारक चमेली बाई पत्नी रामचरण निवासी लाम्बाबरडा एकाउन्ट नम्बर
50220016671712 है जिसके उपर 12665/- रूपये आज तक का बकाया चल रहा है। ग्राम लाम्बाबरडा के मैक्शा बानो पत्नी मेहरूद्दीन जाति मुसलमान है जिसके एकाउन्ट नम्बर 5022001879256 है जिस पर बकाया राशि 15498 रूपये निकलते है। ये दोनो खाता धारक के माह से किश्ते जमा नहीं करवा रहे है। दिनांक 02.01.2023 को चमेली बाई का पुत्र राधेश्याम आत्मज रामचरण चमार, मेहरूद्दीन शाखा में आये जिन्होने शाखा
कार्यालय मे आकर उत्पात मचाया। प्रार्थी शाखा प्रबन्धक व स्टाप को जान से मारने की धमकी दी व बैंक के कार्य मे बाधा उत्पन्न की ओर कहा कि अगर आप या बैंक का कोई स्टाप लाम्बाबरडा मे आये तो जान से खत्म कर देगें। झूठा मुकदमा बलात्कार व धारा 3 एससी / एसटी के केस मे फंसा देगें। उन्होंने बताया कि बैंक का वसूली करने वाला कर्मचारी आदिल मोहम्मद उक्त क्षेत्र में जाता है जिसके साथ ये लोग कोई अन्होनी घटना कारित कर सकते है। एक माह पूर्व भी इन लोगो ने बैंक स्टाफ के कर्मचारी दिनेश चन्द बैरवा के साथ छीना झपटी कर गाडी की चाबी निकाल ली थी। बैक की ओर से अपराधियो पर कार्यवाही की मांग की गई है।
