
नैनवां:- राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर नवगठित कार्यकारिणी शपथ ग्रहण एवं समस्त कर्मचारी अधिकारी नववर्ष स्नेह मिलन समारोह धूमधाम से मॉडल स्कूल नैनवा में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेल एवं युवा मामलात मंत्री अशोक चांदना राजस्थान सरकार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रावती कवर जिला प्रमुख बूंदी की व कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि केशोरायपाटन के पूर्व विधायक सीएल प्रेमी एवं किशन सहाय मीणा आईपीएस, यूएन छान वाल आईजी जेल., डॉ प्रमोद जोनवाल वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, डॉ आशुतोष प्रोफेसर, डॉ धर्मेंद्र वर्मा सहायक प्रोफेसर, डॉ अशोक जाट वक्ता के रूप में मंचासीन रहे। इसके साथ जनप्रतिनिधि नैनवा पालिका चेयरमैन प्रेम बाई गुर्जर, पूर्व प्रधान शोपाल मीणा, पूर्व प्रधान रामनारायण बैरवा, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण बेरवा, रामअवतार शर्मा, आबिद हुसैन, आबिद अली मंचासीन रहे।
कार्यकारिणी के सदस्यों ने बाबा साहब अंबेडकर एवं विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माला पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उसके बाद मंत्री चांदना का स्वागत किया गया। स्वागत रामनारायण मीणा मुंडली, अध्यक्ष राजेंद्र आचार्य, महामंत्री हरजी लाल बेरवा, कमलेश मीणा ने किया। अतिथियों को मोमेंटो, माला, साफा और डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। मंत्री द्वारा राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर की नवगठित कार्यकारिणी को शिक्षक कर्तव्यों की प्रकृति माँ को साक्षी मानकर शपथ दिलाई और नैनवा में एक सार्वजनिक अंबेडकर लाइब्रेरी खोलने की घोषणा की एवं मॉडल स्कूल मैं मिनी खेल ग्राउंड के लिए 2500000 की घोषणा की जिसकी सभी लोगों ने प्रशंसा की।
कार्यक्रम में पूरे जिले से हजारों शिक्षकों ने भाग लिया। प्रवक्ता गोविंद प्रसाद मीणा ने समस्त कार्यकारिणी ने आगंतुकों का आभार जताया और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद दिया। पेंशन एवं आरजीएचएस स्कीम योजना लागू करने पर राजस्थान सरकार को धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम का सचालन डा धर्मेन्द्र वर्मा प्रोफेसर, शकर मीना ने किया। कार्यकारिणी के सदस्य हेमराज निराला, आसाराम मीणा, सोजी लाल, प्रिंसिपल रामपाल, प्रिंसिपल बनवारी सेन, महावीर काहर, रामकेश मीणा, भेरू प्रकाश मीणा, अभिषेक मीणा, हरफूल मीणा, रामनिवास मीणा, रामकिशन मीणा, पूर्व अध्यक्ष जमील, महिला प्रतिनिधि समीम, सोनू नामा, शबनम मंसूरी, हरिराम मीणा, घनश्याम, मोहित, श्याम सोनी, रामकिशन बेरवा दुगारी, शंकर लाल बेरवा, दौलत ओराडा सहित समस्त कार्यकारिणी व ब्लॉक के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

