नैनवां – राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर के अध्यक्ष शिवराज बांगानी ने कल दिनांक 14 अप्रैल 2023 को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पांडुलिपि प्रकाशन हेतु कुल 82 पांडुलिपियों को चयनित कर उनको प्रकाशन सहयोग राशि देने की घोषणा की जिसमे जयसिंह आशावत की पुस्तक “सीता जी की खोज अर राम सेतु निरमाण ” को भी शामिल किया गया है।
जयसिंह आशावत की यह 12वीं पुस्तक है जिसका प्रकाशन शीघ्र होगा। अकादमी की ओर से प्रेस विज्ञप्ति अकादमी सचिव शरद केवलिया ने जारी की है। चयन समिति में राजस्थानी भाषा के विद्वान डा. मंगद बादल, डा. हाकम अली, डा० कृष्णा आचार्य, घनश्याम सिंह भाटी, नरेन्द्र नारायण किराड तथा सुकान्त किराडू थे जिन्होंने पुस्तकों का चयन किया है।
