नैनवॉ ( नीरज गौड़ ) शुक्रवार को भी राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ का सम्पूर्ण राजस्थान में आई0टी0 कार्मिको का धरना जारी है। राज्य सरकार द्वारा लिखित समझोैते के बावजूद लंबित मांगे नही माने जाने पर अब आगामी 3 मई को राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ का महापडाव जयपुर मे प्रस्तावित है।
आई0टी0 यूनियन के जिला उपाध्यक्ष मोजीराम मीना ने बताया कि पूर्व मे राज्य सरकार द्वारा राजस्थान राज्य अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ के साथ लिखित समझोता 30 सितम्बर 2021 को लागू नही करने एवं सहमति उपरांत भी आदेश जारी नही करने के विरोध मे आईटी यूनियन 24 अप्रेल से लगातार सामूहिक अवकाश पर है। आईटी यूनियन के विरोध के तहत मुख्य मांग सूचना सहायको की ग्रेड पे 3600 एवं सहायक प्रोग्रामर की ग्रेड पे 4200 करने के साथ ही अन्य 10 सूत्रीय मांगो 10 वर्षो से रही है। नैनवॉ ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पारीक ने बताया कि आईटी कार्मिको के सामूहिक अवकाश पर जाने से विभिन्न विभागो से संबंधित कार्य जैसे जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, पेशन, पीएम किसान, राजस्थान संपंर्क समाधान पोर्टल, वाहन रजिस्ट्रेशन, ड्राईवर लाईसेंस, ई-मित्र संबंधी कार्य, स्कॉलरशिप, पालनहार, जनाधार संबंधी कार्य आदि कार्य प्रभावित हो रहे है। इसके बावजूद भी राज्य सरकार द्वारा इस संवर्ग की उपेक्षा निरन्तर की जा रही है।
धरना स्थल पर आईटी यूनियन जिला उपाध्यक्ष मोजीराम मीना, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पारीक, एकीकृत महासंघ ब्लॉक इकाई अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, चेतन शर्मा, मनराज मीना, प्रकाश नागर, विनोद नागर, ओमप्रकाश नागर, विष्णु जॉगिड, राजेन्द्र सिंह व घनश्याम नागर सहित आईटी कार्मिक उपस्थित रहे।
(लक्ष्मीकांत पारीक)
ब्लॉक अध्यक्ष
राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ
नैनवॉ जिला बून्दी राज0
प्रतिलिपिः-श्रीमान संपादक महोदय राजस्थान पत्रिका/दैनिक भास्कर/नवज्योति/पंजाब केसरी/ अंगद/एक्सीलेन्ट 9
