जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी
कल तक संशोधित पारिश्रमिक मानदेय भुगतान किया जाए अंयथा करेंगे धरना प्रदर्शन
राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संग नैनवां द्वारा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर मानदेय भुगतान करवाने की मॉग की
नैनवां – संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष नर मोहन मीणा ने बताया कि पिछले 5 माह से पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक बिना मानदेय के कार्य कर रहे हैं। बिना मानदेय के आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जबकि जिला शिक्षा अधिकारी बूंदी द्वारा आदेश जारी कर संशोधित संशोधित पारिश्रमिक मानदेय भुगतान शीघ्र करने के निर्देश समस्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं पीईईओ को दिये गए थे। इसके बावजूद भी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एव पीईईओ आदेश की पालना नहीं कर रहे हैं जिससे लोक के पंचायत शिक्षक व विद्यालय सहायको में भारी रोष व्याप्त है।
ब्लॉक अध्यक्ष नर मोहन मीणा ने चेतावनी दी है कि कल दिनाक 12 मई तक संशोधित पारिश्रमिक मानदेय भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो समस्त नैनवां ब्लाक के पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक लोक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की होगी।
इस दौरान संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत के ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, हरिराम मीणा, मुकेश प्रकाश धाकड़, बुद्धि प्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
