
बूंदी ( नीरज गौड़ ) – जिले की नैनवा तहसील के फुलेता गांव की
बालिका ह्रदीया चौधरी ने अपनी मेहनत व लगन से शानदार पेंटिंग से स्कूल सहित आसपास के लोगों को अपनी कलाकृति से अपना मुरीद बना लिया है। गौरतलब है कि बालिका हृदीया नैनवा की अल्फाबेट पब्लिक स्कूल में होनहार छात्रा है। इनके द्वारा मात्र 6 वर्ष की आयु से ही इस तरह की आकर्षक कलाकृतियां बनाई जा रही है। बालिका द्वारा स्कूल में भी कई तरह की कलाकृतियां बनाकर पेश कर दी है। इस दौरान बालिका की मां प्रिया ने बताया कि बालिका ने कलाकृतियां बनाने की कहीं से कोई ट्रेनिंग नहीं ली है व यह प्राकृतिक रूप से अपने आप बनाने लगी है। बालिका के पिता प्रदीप चौधरी भी प्राइवेट शिक्षक है जो भी इस तरह की पेंटिंग्स बनाते हैं। उन्हें देख-देख कर ही बालिका ने इस तरह की कलाकृतियां बनाना सीखी है। यदि बालिका इसी तरह आकर्षक कलाकृतियां बनाती रही तो वह क्षेत्र सहित जिले राज्य में अपना नाम रोशन करेगी।


