बारा ( फ़िरोज़ ख़ान ) – बारां -कोटा रोड सहकार भवन के सामने सिविल लाइंस के मुहाने पर गत दिनों बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा खुदाई करके डाली गई केबल के दौरान पेयजल की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई जिसके चलते सिविल लाइंस के कुछ मकानों में गंदा पानी आने की शिकायत विभागीय अधिकारियों से एक सप्ताह पूर्व की गई थी। परंतु इसका निवारण आज तक भी नहीं हो पाया है। ज्ञात रहे कि गंदे पानी के कारण कई परिवारों के सदस्य उल्टी- दस्त, पेट दर्द की शिकायत से ग्रस्त है। कई दिनों से दवाइयां ली जा रही है। आश्चर्य की बात है कि पीएचइडी के आला अधिकारियों से उक्त समस्या के समाधान हेतु कई बार आग्रह किया गया परंतु समस्या जस की तस बनी हुई है।
