नैनवा – राजकीय प्राथमिक विद्यालय बैरवा का झोपड़ा मानपुरा में ट्यूबवेल न होने से लगातार पानी की समस्या बनी हुई थी। हैंडपंप भी कई बार खराब होने से विधार्थियो को पानी पीने के लिए परेशान होना पड़ता था। शिक्षक संघ राष्ट्रीय नैनवा के अध्यक्ष सुगनचंद मीणा और मिडिया प्रभारी पंकज जैन ने भारत सरकार के केंद्रीय भूजल आयोग से संपर्क कर शैक्षिक ग्रुप में सूचना दी कि जिसे ट्यूब वेल लगाना हो हमे बताए ताकि निशुल्क लगाया जा सके। संस्थाप्रधान अंकुर शर्मा ने तुरंत संपर्क किया तो अगले ही दिन रामावतार जी मीणा स्कूल में जगह देखने आ गए और शनिवार को ट्यूबवेल लगाने का कार्य शुरू होकर पानी आ गया। इस कारण शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षक संघ राष्ट्रीय नैनवा के अध्यक्ष सुगनचंद मीणा, मिडिया प्रभारी पंकज जैन, केंद्रीय भू जल आयोग नई दिल्ली प्रभारी दुर्गादास मीणा, रामवतार मीणा, प्रेमराज मीणा का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान संस्थाप्रधान अंकुर शर्मा एवम अध्यापिका मंजू बाई मीणा मौजूद रही।
