नैनवा – राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय करीरी में स्वेटर वितरण कार्यक्रम हुआ। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की तरफ से छात्र छात्राओं को निशुल्क जर्सी वितरण किया गया।
शिक्षक संघ राष्ट्रीय नैनवा के अध्यक्ष सुगनचंद मीणा और मिडिया प्रभारी पंकज जैन ने कोटा बूंदी सांसद लोकसभा स्पीकर का आभार जताया और बताया कि स्वेटर वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अनिल गोयल, अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामप्रसाद मीणा और विशिष्ट अतिथि के रूप में भामाशाह बलराम गुर्जर, सोजीलाल गुर्जर, मोहनलाल गुर्जर, मनराज गुर्जर रहे।कार्यक्रम का संचालन रामपाल मीणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर यूपीएस करीरी स्टाफ के संस्था प्रधान सत्यनारायण नागर, मोहनलाल जायसवाल, रामेश्वर जाट, निर्मला जायसवाल, मोनिका शर्मा, दलवीर बागोर व शारीरिक शिक्षक महेंद्र गुर्जर उपस्थित रहे।
