नेता प्रतिपक्ष रवि कहार ने सीसीटीवी कैमरे लगाने का उठाया मुद्दा
लाखेरी ( जितेन्द्र गौड़ ) – नगर पालिका लाखेरी की सोमवार को आयोजित बजट बैठक की शुरुआत ही हंगामेदार रही, बैठक का आयोजन सुभाष नगर सर्किल पर अंबेडकर भवन में हुआ। बजट बैठक में हंगामे के बीच ही आगामी वितीय वर्ष के लिए 34 करोड़ 4 लाख 70 हजार रुपये के बजट प्रस्तावों को पारित किया गया। नेता प्रतिपक्ष रवि कहार भाजपा पार्षद राजू सैनी, दिनेश, रवि किरण, महावीर गोचर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर वार्डों में अनदेखी का आरोप लगाया, कि हमारे वार्डों में कार्य नहीं किया जाता है, भेदभाव किया जाता है, बजट के अलावा सामान्य बैठक आयोजित नहीं करवाने को लेकर हंगामा किया और सभी भाजपा पार्षद जमीन पर बैठ गए! चहेते संवेदकों को लाभ देने का भी आरोप लगाया।
अस्थायी कर्मचारियों का छ: माह से अटका वेतन – पार्षदों ने पालिका में अस्थाई रूप से कार्यरत सफाई कर्मचारीयों का छ: माह से वेतन बकाया होने पर नाराजगी प्रकट की। पार्षद कमर रजा, अफसार अब्बासी, चेतन वर्मा ने सफाई कर्मचारियों का शीघ्र भुगतान करने की मांग की। क्योंकि भुगतान के अभाव में उनके सामने परिवार पालन पोषण की समस्या खड़ी हो जाती है। नेता प्रतिपक्ष ने कस्बे के मुख्य चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की, क्योंकि आए दिन शहर में चोरियों की वारदात बढ़ रही है।
