
नैनवां – स्वामी विवेकानंद राजकीय मोडल स्कूल नैनवां में पांच दिवसीय विद्यालय आधारित आकलन शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ मां शारदा के दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण करके किया गया।एस.आर.जी.शिक्षक किशन लाल कहार ने स्वरचित मां शारदा की वन्दना सुनाकर संगीत मय वातावरण बनाया। बसंत पंचमी (माता सरस्वती जयंती) के पावन पर्व पर माघ शुक्ल पक्ष पंचमी के अवसर पर ब्रह्मदेव की जिव्हा से प्रकट होने पर बसंत ऋतु में प्रकृति में खिलने वालें पुष्पों से माता सरस्वती का स्वागत सत्कार किया जाता है, साथ ही माता सरस्वती के जीवन से जुड़े हुए प्रसंग सुनाकर जयंती मनाई गयी। एस बी ए (विद्यालय आधारित आकलन) शिक्षक प्रशिक्षण में नैनवां ब्लॉक के लेवल -2 के तीन बैच नं.6,7,8 में 150 शिक्षक संभागीयों को आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी ब्लॉक शिक्षा कार्यालय आर पी शान्ति लाल जी नागर ने दी। दक्ष प्रशिक्षक किशन लाल कहार, सुनिल कुमार मीणा, सुशील चन्द्र, जमील खान,राम लक्ष्मण माली, रूपनारायण नागर द्वारा विद्यालय आधारित आकलन की आवश्यकता, प्रकार, उद्देश्य, आकलन निर्माण, आकलन कार्यनीतियां, निपुण भारत मिशन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020, लर्निंग आउटकम्स, दक्षताएं, ब्लूम टेक्सोनोमी,डाटा की अवधारणा,आई सी टी व ज्ञान संकल्प आदि मोड्यूल के बिन्दुओं व शैक्षिक नवाचारों पर विस्तार पूर्वक जानकारियां प्रदान कर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिनको शिक्षक प्रशिक्षण लेने के उपरांत अपने -अपने विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर में गुणात्मक सुधार कर सकेंगे ।इस मौके पर ब्लॉक आर पी लक्ष्मण लाल माली, शिविर प्रभारी यशवंत शर्मा, प्रिंसिपल पुष्पा मीणा , वाईस प्रिंसिपल डॉ फरनाज सिद्धिकी व शिक्षक संभागी मौजूद रहे।
