वार्ता पर कई मांगों पर बनी सहमति
नसीराबाद (मुकेश वैष्णव) – राजस्थान सरपंच संघ पदाधिकारियों द्बारा सरपंचों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री किरोड़ी लाल मीणा से सकारात्मक वार्ता हुई ।
सरपंच संघ के प्रदेश महामंत्री शक्ति सिंह रावत ने बताया कि वार्ता में सरपंचों की कई मांगों पर सहमति बनी। यह वार्ता ग्रामीण विकास मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर हुई । वार्ता, ACS वित्त अखिल अरोड़ा, ग्रामीण एवं पंचायत राज विभाग के ACS अभय कुमार, पंचायत राज आयुक्त रवि जैन के साथ हुई । जिसमें हुई वार्ता के अनुसार अब राज्य वित्त आयोग 2022_23 के बकाया 600 करोड़ 3 दिन में किए जाएंगे जारी ।
इसके अलावा ffc 2023,24 का आये हुए बजट का बकाया 400 करोड़ रुपए 20 फरवरी से पहले जारी कर दिए जाएंगे ।
नरेगा सामग्री मद के पेटे केंद्र व राज्य के मिलाकर 800 करोड़ जारी करने का सिड्यूल 2,3 दिन में जारी कर दिया जाएगा ।
राज्य वित्त आयोग sfc 2023,24 का 1100 करोड रुपए फरवरी अंत तक जारी कर दिया जाएगा ।
इसके अलावा खाद्य सुरक्षा प्रधानमंत्री आवास व अन्य प्रमुख प्रमुख मांगों पर विभागों को पत्र जारी कर दिए हैं । इनकी मॉनिटरिंग के लिए 15 दिन बाद फिर दोबारा से मीटिंग की जाएगी ।
बैठक में राजस्थान सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नेमीचंद मीणा, रोशन अली , मुख्य महामंत्री शक्ति सिंह रावत, संयोजक महेंद्र सिंह मझेवला, मुख्य प्रवक्ता रफीक पठान, चित्तौड़ जिला अध्यक्ष गणेश साहू, जयपुर जिला अध्यक्ष मेहर सिंह धनकड़, बूंदी जिला अध्यक्ष आनंदीलाल मीना आदि शामिल रहे ।
