नगर निगम सीमा में जनता को स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए अब ब्रांड एंबेसडर जागरूक करेंगे
अजमेर ब्यूरो चीफ ( राहुल कुमार वर्मा ) – अजमेर नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के लिए देश के जाने-माने कलाकार राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके चयनित कलाकारों में गोपाल बंजारा लोक कलाकार वरिष्ठ रंगकमी सपेरा कालबेलिया अंतरराष्ट्रीय कलाकार गुलाबो कालबेलिया और सैंड आर्टिस्ट अजय रावत को अजमेर नगर निगम ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। नगर निगम आयुक्त देशल दान आई ए एस ने बताया कि अजमेर शहर और अजमेर शहर की सीमा में स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरुक कर अजमेर शहर को स्वच्छता रैंकिंग बढ़ाने में और प्रथम स्थान दिलाने का प्रयास करेंगे व अपना अपने कार्य में संपूर्ण योगदान करेंगे। सभी कलाकार अपने-अपने क्षेत्र में ख्याति प्राप्त है और इनकी अपनी एक पहचान है। गुलाबो कालबेलिया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सपेरा नृत्य के रूप में अपनी पहचान बन चुकी है वही गोपाल बंजारा टीवी सीरियल “दिया और बाती” के पंडित जी सीरियल थिएटर रंगकर्म लोकगीत गायन स्वच्छता गीत गोपाल बंजारा का पूर्व में भी नगर निगम की गाड़ी में स्वच्छता गीत आज भी बाजता है। गोपाल बंजारा अपनी एक पहचान बन चुके हैं और और मिट्टी से सैंड आर्ट बनाने वाले सेंड आर्टिस्ट अजय रावत ने अपनी एक पहचान बनाई है। यह सभी कलाकार अजमेर की स्वच्छता रैंकिंग बढ़ाने में अपना संपूर्ण योगदान देंगे।
