सहरिया बस्ती में नालिया व सीसी रोड नहीं होने से आमजन परेशान
शाहाबाद/बारा (.फ़िरोज़ ख़ान ) – सहरिया जनजाति की बस्तियों में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बरकरार बना हुआ है।. इनकी बस्तियों में नालियों,रोड,साफ़ सफ़ाई का अभाव देखने को मिलता है।इस तरह का मामला शाहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत सेमली फाटक मुख्यालय पर स्थित गणेश सहरिया बस्ती में देखने को मिला है। बस्ती के मुख्य रास्ते पर अभी तक भी सीसी रोड या इंटरलॉकिंग का निर्माण व नालिया नहीं बनवाई गयी है जिस कारण बस्ती के लोग नालियों के गंदे पानी में होकर निकलने की मजबूरी बनी हुई है। छोटे छोटे बच्चे माँ बाड़ी केंद्र पर जाते है तो इनको बहुत दिक़्क़त होती है। ग्राम पंचायत द्वारा सहरिया बस्ती में नाली निर्माण नहीं करवाने के कारण घरों का गंदा पानी बीच रास्तो में फैला रहता है इस कारण घरों के सामने गंदगी होने से बच्चे इसमें होकर ही निकलते है साथ बीमारियां फैलने का अंदेशा बना रहता है। बस्ती के लोगो ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा निर्माण नहीं करवाया जा रहा है। इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी ने कोई जवाब नहीं दिया।
