सीसवाली स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया
सीसवाली/बारा (.फ़िरोज़ ख़ान ) – राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन तृतीय दिवस पर कार्यक्रम प्रभारी उस्मान गनी पठान ने बताया कि आज शिविर का तृतीय दिवस पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य शेख कमालुद्दीन राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवकों की रैली को विद्यालय से रवाना कर पास में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत गोद ली गई। बस्ती में रैली के माध्यम से बताया गया कि हम किस प्रकार हमारे स्वास्थ्य को उत्तम बनाएं रख सकते हैं। सबसे पहले स्वास्थ्य उत्तम बनाए रखने के लिए साफ सफाई की अत्यंत आवश्यकता है।सभी घरों में जाकर बच्चों ने जानकारियां दी। सभी को बताया कि घरों में बेहतरीन तरीके से साफ सफाई रखें बच्चों के साथ कार्यक्रम प्रभारी उस्मान गनी पठान एवं वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक महेश दाधीच ने भी सभी घरों में रैली के माध्यम से जीवन जीने की बेहतरीन जानकारियां दी।
