नैनवा – गुरुवार को विद्या सुधा वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से मूक बधिर व मानसिक विमंदित विद्यालय नैनवा के दिव्यांग बच्चो को कपड़े, पजामा, टी शर्ट, कुरकुरे, केले और बिस्कुट वितरित किए गए।
इस दौरान संस्था के प्रांजल जैन धपद्धिंग, अंकित मारवाड़ा, कुलदीप नगर, वैभव सोगानी, आकाश सैनी, दिव्यांशु जैन, पंकज साहू, रौनक शर्मा, धीरज पंडित आदि मौजूद रहें। कपड़े व खाद्य सामग्री पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे।
