नसीराबाद (मुकेश वैष्णव) – नसीराबाद के देरांठू रोड स्थित श्री चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय परिसर मे बुधवार को बसंत पंचमी के पावन पर्व पर विद्यालय में विद्यारम्भ संस्कार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या भारती संस्थान अजमेर के उपाध्यक्ष गोविंद नारायण जिंदल , जिला संस्कार प्रमुख संग्राम सिंह , विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष अक्षत जिंदल , कन्या विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार , राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देराठू की सहायक प्रधानाचार्य सुषमा शर्मा व वरिष्ठ अध्यापक बाबूलाल , स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार के द्वारा सरस्वती माता सृष्टि के के रचयिता के प्रतीक स्वरूप ओम भारती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने अतिथियों का परिचय व स्वागत करवाया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में नव प्रवेशित बालकों की माता द्वारा श्री चंद्रनाथ बाबा की पावन समाधि स्थल जाकर चारों वेदों रामायण ग्रंथ तथा कलश की पूजा कर अपने सिर पर धारण कर विद्यालय लाया गया । विद्यालय में वेदों का पूजन कर उन माता का पाद प्रक्षालन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में वैदिक मित्रों के साथ हवन किया गया । जिसमें अभिभावकों व अतिथियों द्वारा आहुतियां दी गई। संस्कार कार्यक्रम के दौरान में 15 नन्हे बच्चों को तिलक लगाकर स्लेट पेंसिल की पूजा की गई । पीले अक्षत एवं पार्टी पर ओम वह स्वास्तिक की आकृति बच्चों द्वारा बनवाई गई। विद्यारंभ संस्कार के साथ ही विद्यालय में अध्यनरत छात्र छात्रों के अभिभावकों के साथ मातृ पितृ पूजन कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नोडल प्रभारी सहायक प्रधानाचार्य सुषमा सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्कार व संस्कृति के बिना हम श्रेष्ठ नागरिक नहीं बना सकते हैं , न हीं बना सकते और उसके बिना राष्ट्र का निर्माण भी नहीं हो सकता।
कार्यक्रम में समाज के गण मान्य व्यक्ति प्रेम प्रकाश, नगर कार्यवाहक मनोज फुलवारी , शंकर लाल राव एकल विद्यालय प्रभारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन ज्योति पथरिया द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक गणों व अन्य सभी का उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में शांति मंत्र के साथ प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
